मिर्जापुर, जून 13 -- मिर्जापुर। अमेरिका के पेंसिल्वेनिया शहर से लापता मर्चेंट नेवी अफसर मनीष द्विवेदी को खोजने के लिए वहां का स्थानीय प्रशासन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहा है। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुरोध पर अमेरिकी प्रशासन लापता अफसर की तलाश में जुट गया है। वहीं, प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट से भी भारतीय दूतावास के अफसरों को अवगत करा रहे हैं। चौहानपट्टी गांव निवासी मर्चेंट नेवी अफसर मनीष द्विवेदी बीते 7 मई से लापता हैं। मनीष के पिता संतोष द्विवेदी के अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा था। इस मामले मं विदेश मंत्रालय ने भी अमेरिकी प्रशासन से संपर्क किया। साथ ही मनीष की तलाश करने के लिए पत्राचार भी किया। इस संबंध में शुक्रवार को केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के जनसंपर्क अधिकारी राजेश कटियार न...