पेंशन- 7 वें वेतनमान को लेकर सांसद से मिले मदरसा शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल
पाकुड़, सितम्बर 21 -- झारखंड प्रदेश मदरसा-संस्कृत समन्वय समिति के निर्देशानुसार,जिला इकाई मदरसा शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा से परिसदन में शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पारंपरिक एवं धार्मिक-शैक्षणिक संस्थाओं के शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मियों की ज्वलनशील समस्याओं से सांसद को रूबरू कराते हुए एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। वर्ष 2014 के हेमंत सोरेन सरकार में मदरसा एवं संस्कृत विद्यालयों के कर्मियों के लिए प्रदत्त पेंशन योजना को 2018 के रघुवर सरकार में निरस्त कर दिया गया था। इसके खिलाफ कर्मी उच्च न्यायालय की शरण में गए, जहाँ अदालत ने शिक्षकों के पक्ष में फैसला सुनाया। विभाग की टाल-मटोल के बाद दायर अवमानना याचिका में भी स्पष्ट फैसला आने के बावजूद अनुपालन लटका हुआ है। राज्य के अन्य मान्यता प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.