कटिहार, जून 18 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने की दिशा में प्रशासनिक पहल तेज हो गई है। वृद्ध, विधवा और दिव्यांग पेंशन से जुड़े लंबित आवेदनों के निष्पादन पर विशेष फोकस किया जा रहा है, ताकि पात्र लाभुकों को समय पर सरकारी सहायता मिल सके। पंचायत स्तर पर सत्यापन व्यवस्था मजबूत होने और आधार आधारित पहचान प्रक्रिया लागू होने से पेंशन स्वीकृति की गति बढ़ने की उम्मीद है। समाज कल्याण विभाग के निर्देश पर जिले में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की नियमित समीक्षा की जा रही है। आरटीपीएस काउंटर और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की मॉनिटरिंग की जा रही है। अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इससे लंबे समय से पेंशन स्वीकृति...