सासाराम, जून 5 -- रोहतास, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में पेंशन योजनाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान तथा नए आवेदनों के लिए शनिवार से पंचायतवार विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। कैंप में वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन योजनाओं से जुड़े मामलों का निष्पादन किया जाएगा। इस संबंध में बीडीओ ऋषिकेश कुमार ने बताया कि विशेष कैंप के दौरान नए पेंशन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। साथ ही लंबित मामलों, त्रुटि सुधार और अन्य तकनीकी समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा। आवेदन करने या आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने में किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित व्यक्ति प्रखंड कार्यालय से भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। बीडीओ ने कहा कि पंचायत स्तर पर कैंप आयोजित होने से लोगों को अपने क्षेत्र में ही सुविधाएं उपलब्ध होंगी और उन्हें कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने प...