शाहजहांपुर, मार्च 22 -- शाहजहांपुर। सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षकों ने पेंशन भुगतान और आठवें वेतन आयोग में उपेक्षा को लेकर नाराजगी जताई है। सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के अध्यक्ष शिवशंकर शुक्ल का कहना है कि 25 मार्च को भारत सरकार द्वारा बनाए गए प्रावधान पेंशनर्स के हित में प्रभावी निर्णय लेने में सक्षम नहीं हैं। संगठन मंत्री रामबहादुर शंख्यधर ने कहा कि आयोग में भी उन्हें स्थान नहीं दिया गया है। इसी के विरोध में बुधवार को काला दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...