कन्नौज, जून 22 -- तालग्राम, संवाददाता। विकासखंड तालग्राम की ग्राम पंचायत तिसौली में सोमवार को आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका त्वरित निस्तारण किया गया। चौपाल में प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन, आयुष्मान कार्ड और किसान सम्मान निधि से संबंधित कुल 15 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

सरकारी योजनाओं की जानकारी साथ ही ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया। सोमवार को दोपहर बाद आयोजित ग्राम चौपाल में खंड विकास अधिकारी उमाशंकर साहू ने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

समस्याओं का निस्तारण उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि एवं विभिन्न पेंशन योजनाओं की...