रांची, जुलाई 27 -- रांची, संवाददाता। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार और मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को सैनिक कल्याण निदेशालय में विशेष आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्देश्य पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की पेंशन एवं कल्याण संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान करना था। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्नल एसके गुप्ता और जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी ने उपस्थित लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिविर के दौरान नाम संशोधन, पहचान दस्तावेज अपडेट, पारिवारिक पेंशन और स्पर्श पोर्टल से जुड़ी समस्याओं के कई मामले आए, जिनमें से अधिकांश का ऑन-द-स्पॉट निस्तारण किया गया। कुल 80 लाभार्थियों ने सुविधाओं का लाभ उठाया। यह भी पढ़ें- 80 पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों के समस्या का सामधान ऑनस्पॉट हुआ यह भी पढ़े...