रामपुर, मार्च 27 -- ईपीएस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने सांसद मोहिबुल्लाह को ज्ञापन भेजा और पेंशन वृद्धि की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि ईपीएस 95 पेंशनरों के मात्र 200 से 1150 रुपये औसतन पेंशन दी जा रही है जोकि काफी नहीं है। संगठन की मांग है कि पेंशनरों को 7500 रुपये महंगाई भत्ता, मुफ्त चिकित्सा सुविधा, वास्तविक वेतन पर उच्च पेंशन के विकल्प की सुविधा प्रदान की जाए। जो कर्मचारी ईपीएस 95 में शामिल नहीं हैं, उनको कम से कम पांच हजार रुपये की राशि पेंशन के रूप में प्रदान की जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आदर्श सक्सेना, सुरेंद्र खत्री, जमीर अहमद, तुलसीराम, महेंद्र सक्सेना, फिरासत, ख्याल, जसविंदर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...