लखनऊ, मार्च 13 -- कुर्सी रोड पर मिश्रपुर शिवपुरी कालोनी में बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर बैंक से पेंशन निकलाकर लौट रहे वृद्ध राम सागर यादव का रुपयों से भरा बैग लूट लिया। बैग में 1.20 लाख रुपये थे। वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग निकले। पुलिस ने वृद्ध के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों की तलाश में सीसी फुटेज खंगाल रही है। राम सागर के बेटे राम मूरत यादव ने बताया कि वह शिवपुरी कालोनी में रहते हैं। पिता सरकारी विभाग से सेवानिवत्त हैं। 11 मार्च को पिता मोपेड से स्टेट बैंक आफ इंडिया की भूतनाथ मार्केट शाखा गए थे। बैंक से उन्होंने 1.20 लाख रुपये निकाले और बैग में रख लिए। दोपहर में वह रुपये निकाल कर मोपेड से लौट रहे थे। शिवपुरी कालोनी में एक जनरल मर्चेंट की दुकान के पास मोपेड रोककर कुछ सामान खरीदने लगे। इस बीच पीछे से आए बाइक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.