हरिद्वार, दिसम्बर 17 -- आठवें केंद्रीय वेतन आयोग की शर्तों में पेंशन पुनरीक्षण को स्पष्ट रूप से शामिल करने की मांग को लेकर हरिद्वार में पेंशनर्स ने हुंकार भरी। राष्ट्रीय पेंशनर दिवस के अवसर पर गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों पेंशनभोगियों ने एकजुट होकर सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी की गई तो देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष बीपी चौहान की अध्यक्षता एवं महामंत्री जेपी चाहर के संचालन में हुआ। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कोषाधिकारी ललित कुमार पांडे तथा केंद्रीय महामंत्री बाली राम चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर संगठन की ओर से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन वरिष्ठ कोषाधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा...