रांची, जून 24 -- खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय सभागार में बुधवार को उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा, बाल संरक्षण, श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न पेंशन योजनाओं से वंचित पात्र लाभुकों की पहचान कर उनका शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी सहायता से वंचित न रहे。 यह भी पढ़ें- सामाजिक सुरक्षा व बाल संरक्षण योजनाओं के प्र...