पलामू, अप्रैल 11 -- मेदिननीगर, प्रतिनिधि। पलामू की उपायुक्त समीरा एस ने केंद्र प्रायोजित पेंशन योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए शनिवार को समाहरणलय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों एवं गांवों में भ्रमण कर लोगों को राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाओं इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी दिव्यांग पेंशन योजना एवं राष्ट्रीय परिवार हित लाभ योजना के सामाजिक अंकेक्षण के बारे में जागरूक करेगा। उपायुक्त ने इस क्रम में कहा कि रथ के माध्यम से आमजनों एवं लाभुकों को यह जानकारी दी जाएगी कि सामाजिक अंकेक्षण के दौरान पंचायत/ ग्राम स्तर पर लाभुकों का भौतिक सत्यापन एवं दस्तावेजों की ...