पेंशन योजनाओं के लाभुकों का शीघ्र पूरा करें सत्यापन:डीसी
साहिबगंज, मई 20 -- साहिबगंज। सामाजिक सुरक्षा विभाग के तहत संचालित केंद्र व राज्य प्रायोजित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक डीसी दीपक कुमार दूबे ने बुधवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में की। बैठक में विभिन्न पेंशन योजनाओं, मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। डीसी को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभुकों को प्रदान किए जा रहे लाभों की अद्यतन जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों के भौतिक सत्यापन की प्रगति से भी अवगत कराया गया। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर सत्यापन कार्य को न्यूनतम 90 प्रतिशत तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- डीसी ने शत-प्रतिशत आधार सीडिंग के दिए निर्देश बैठक में सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक अनिल कुमार आदि थे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.