मुंगेर, मई 1 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। जिला प्रशासन ने लंबित जीवन प्रमाणीकरण की प्रक्रिया को शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए जिले की सभी पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह अभियान 30 अप्रैल से शुरू होकर 30 मई 2026 तक चलेगा। यह भी पढ़ें- पेंशन के लिए 31 मई तक कराना होगा जीवन प्रमाणीकरणशिविरों की जानकारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मुंगेर जिले में कुल 1,53,611 पेंशनधारी हैं, जिनमें से 1,10,429 का जीवन प्रमाणीकरण पूरा हो चुका है। हालांकि, अभी भी 43,173 लाभार्थियों का सत्यापन लंबित है। सबसे अधिक लंबित मामले सदर मुंगेर (12,812) और हवेली खड़गपुर (7,110) प्रखंडों में हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर पंचायत स्तर पर शिविरों का रोस्टर जारी किया ...