चम्पावत, मार्च 6 -- चम्पावत ईपीएस-95 (कर्मचारी पेंशन योजना) में शामिल कर्मचारियों के संगठन ने निगम कार्मिकों की पेंशन बढ़ाने की मांग की है। इस मांग को लेकर संगठन नौ मार्च से तीन दिन तक दिल्ली के जंतरमंतर में धरना देगा। शुक्रवार को रोडवेज स्टेशन परिसर में ईपीएस-95 संगठन के प्रदेश अध्यक्ष होशियार सिंह की अध्यक्षता और एनडी जोशी के संचालन में बैठक हुई। कहा गया कि विधायक, सांसद, मंत्रियों को पेंशन और अन्य सुविधाओं में मोटी रकम खर्च की जाती है। यहां तक कि उन्हें कई-कई पेंशन दी जाती है। जबकि तीन दशक से अधिक सेवा करने के बावजूद उन्हें महज हजार दो हजार रुपये पेंशन दी जा रही है। इससे उनकी सामाजिक सुरक्षा प्रभावित हो रही है। संगठन ने न्यूनतम पेंशन 7500 रुपये करने की मांग की है। संगठन ने कहा कि विरोध प्रदर्शन में चम्पावत जिले से बड़ी संख्या में कर्मच...