साहिबगंज, जून 10 -- बोरियो, प्रतिनिधि। पेंशन भुगतान में फर्जीवाड़ा मामले में जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त उच्च स्तरीय जांच कमेटी ने डीडीसी शतीश चन्द्रा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच कमेटी ने प्रखंड कार्यालय पहुंच कर जांच की। कमेटी में अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनिल कुमार शमिल थे। डीडीसी ने बोरियो प्रखंड में स्वीकृत पेंशन लाभुको के स्वीकृत आवेदन पत्रों की बारिकी से जांच की। प्रखंड के सभी पंचायतों के पंचायत सचिवों से पूछताछ कीI फर्जी पेंशन लाभुकों की जानकारी ली। सूत्र बताते हैं कि कथित पेंशन के लाभुको के पेंशन का भुकतान बिना बीडीओ एवं संबंधित अधिकारी के स्वीकृति के कम्युटर ऑपरेटर शशि कुमार मुन्ना द्वारा कंम्युटर में इंट्री की गयी। बीडीओ नागेश्वर साव ने बोरियो थाना में आवेदन देकर कम्युटर ऑपरेटर के खिलाफ मामला दर...