आगरा, अगस्त 19 -- उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह माहौर ने पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदेश व्यापी विशाल तिरंगा रैली/ धरना को लेकर जिला पंचायतराज अधिकारी को पत्र लिखा है। कहा है कि प्रदेश कार्यालय के निर्देश पर जनपद आगरा के पंचायत सफाई कर्मचारियों द्वारा ओपीएस पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 20 अगस्त को सुबह 10 बजे तिरंगा रैली व धरना प्रदर्शन किया जाएगा। रैली प्रतापपुरा चौराहा अवंतीबाई की प्रतिमा से शुरु होगी जिसका समापन दीवानी चौराहा स्थित भारत माता प्रतिमा पर किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सफाई कर्मियों की तिरंगा यात्रा बीस को, पुरानी पेंशन बहाली की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...