बिजनौर, अप्रैल 2 -- शेरकोट। आरयूएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों और कर्मचारियों ने नई पेंशन योजना और यूनिफाइड पेंशन स्कीम के विरोध में प्रदर्शन किया। सभी ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग की। अटेवा संगठन के आह्वान पर हुए विरोध प्रदर्शन पर शिक्षक मोहम्मद आलम अंसारी ने कहा कि 1 अप्रैल 2005 को राज्य सरकार ने पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर नई पेंशन योजना लागू की थी, जिसके बाद से कर्मचारी लगातार इसका विरोध करते आ रहे हैं। इस मौके पर शमशाद हुसैन, शकील अहमद, रिहान अहमद, मोहम्मद रिजवान, रईस अहमद, अरशद हुसैन खां, मोहम्मद शहजाद, अबरार अहमद आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.