बक्सर, अप्रैल 24 -- पेज तीन के लिए ------ चक्की, एक संवाददाता। त्वाचा को झूलसा देने वाली चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी में पेंशन बनवाने प्रखंड कार्यालय चक्की जा रही एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला रास्ते में गिरकर बेहोश हो गई। महिला की पहचान चन्दा पंचायत के परसिया गांव के रूप में की गई। बताया जाता है कि महिला पेशंन बनवाने के लिए चक्की प्रखंड कार्यालय जा रही थी, तभी अरक पुल के पास तेज धूप और लू के कारण उसे अचानक चक्कर आ गया, जिससे वह सड़क पर ही गिर गई। बाद में रास्ते से गुजर रहे लोगों ने उसे उठाकर नजदीक के छायादार स्थल के पास ले गए, जहां कुछ देर के बाद उसे होश आया। स्थानीय अरविंद सिंह, जोगिंद्र सिंह, मनोज सिंह आदि ने बताया कि दोपहर में इतनी प्रचंड गर्मी पड़ रही है कि लोगों को अपने घर से निकलना काफी मुश्किल हो गया है। प्रखंड मुख्यालय जाने वाले रास्ते...