गोंडा, मई 1 -- गोण्डा, संवाददाता। कोतवाली नगर क्षेत्र में धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी बेटे ने 75 वर्षीय बीमार मां की पेंशन बंधवाने के बहाने उनकी संपत्ति अपनी पत्नी के नाम रजिस्टर्ड दानपत्र करवा ली है। उसने दूसरे भाई को भी इसकी भनक तक नहीं लगने दी। मामले की जानकारी होने जब पीड़िता ने न्यायालय से न्याय की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी बेटे व बहू समेत तीन पर धोखाधड़ी समेत अन्य विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना मोतीगंज के भिटौरा गांव निवासी धनपत पत्नी बद्री के मुताबिक वह बुजर्ग विधवा व अशिक्षित महिला है। पति की मौत के बाद उसे जरिए वरासत एक संपत्ति प्राप्त हुई। पीड़िता के दो लड़के वंशराज व श्रीराम हैं। दोनों भाइयों के बीच बंटवारा हो चुका है। वरासत से प्राप्त भूमि का बराबर बंटवारा दोनों लड़क...