साहिबगंज, जून 11 -- साहिबगंज। पेंशन योजना में फर्जीवाड़ा मामले में एसपी अमित कुमार सिंह के स्तर से गठित एसआइटी (विशेष जांच दल)ने अनुसंधान तेज कर दिया है। एसआइटी के रडार पर फिलहाल बोरियो व बरहेट थाना क्षेत्र के करीब 13 बिचौलिये हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पेंशन फर्जीवाड़े में इन बिचौलियों की भी अहम भूमिका है। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार दोनों कथित आरोपी ने पूछताछ में भी इस बात को स्वीकार करते हुए सारे बिचौलिए व पंचायत स्तर के कतिपय कर्मियों के नाम बताये हैं। एसआइटी दोनों आरोपियों के स्वीकारोक्ति बयान को खंंगालने में जुटी है। उसके आधार पर जल्द कुछ और लोगों की भी गिरफ्तारी संभव है। जांच में एसआइटी को पेंशन के लिए आवेदन करने से लेकर दस्तावेज में छेड़छाड़ कर फर्जी तरीके से पोर्टल पर अपलोड करने के बारे में अहम जानकारी मिली है। इस काम के ...