भागलपुर, मार्च 22 -- भागलपुर । शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने डीईओ और डीपीओ स्थापना को पत्र लिखकर नियोजित शिक्षकों को यूटीआई रिटायरमेंट बेनिफिट पेंशन फंड स्कीम के तहत सरकारी अंशदान के भुगतान के लिए आवश्यक राशि के लिए विवरण उपलब्ध का निर्देश दिया। प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने पत्र जारी कर कहा कि स्कीम के तहत नियोजित शिक्षकों को सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि को शिक्षकों के पेंशन फंड खाते में जमा किया जाना लंबित है। निर्देश दिया गया कि जिला के पेंशन फंड स्कीम के तहत नियोजित शिक्षकों को सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि की गणना की जाए। साथ ही रिपोर्ट को प्राथमिक शिक्षा निदेशालय को शीघ्र उपलब्ध कराएं। ताकि सभी राशि को समेकित कर निकासी की दिशा में कार्रवाई की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...