लखीमपुरखीरी, अप्रैल 9 -- बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी जो 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हुए हैं उनकी पेंशन पत्रावलियां तैयार कर वित्त एवं लेखाधिकारी को देना था। समय बीत गया पर 11 ब्लाकों से पत्रावलियां नहीं भेजी गईं। इस पर बीएसए ने 11 बीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी की है। जिन खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी की गई है उनमें पसगवां, बांकेगंज, पलिया, लखीमपुर, बिजुआ, फूलबेहड़, रमियाबेहड़, मोहम्मदी, ईसानगर, निघासन और नगर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी शामिल हैं। बीएसए ने जारी नोटिस में कहा कि 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की पेंशन पत्रावलियां तैयार कर मांगी गई थी, लेकिन इन ब्लॉकों से पत्रावलियां नहीं भेजी गई हैं। सेवानिवृत्त शिक्षक व कर्मचारियों की पेंशन पत्रावलियां लेखाधिकारी कार्याल...