बलरामपुर, अप्रैल 8 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में विधवा पेंशन योजना के तहत बड़ी संख्या में लाभार्थियों को चौथी किस्त की धनराशि अब तक नहीं मिल सकी है। इससे करीब 17 हजार से अधिक महिलाएं आर्थिक संकट का सामना करने के साथ विभागीय कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। जिले में कुल 38,470 लाभार्थियों को विधवा पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। हाल ही में चौथी किस्त जारी की गई, लेकिन अब तक केवल 21,192 लाभार्थियों के खातों में ही धनराशि पहुंच पाई है। जबकि 17 हजार 278 लाभार्थी अभी भी भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। लाभार्थियों का कहना है कि पेंशन ही उनकी आजीविका का मुख्य सहारा है। समय पर धनराशि न मिलने से घरेलू खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। संजय, लोकनाथ और आमिना समेत कई लोगों ने बताया कि वर्ष भर में तीन किस्तों के रूप में नौ हजार रुपये मिल चुके हैं, जबक...