समस्तीपुर, मार्च 11 -- सरायरंजन। प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन के सभाकक्ष में पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण पीएफ आरडीए एवं बिहार महिला उद्योग संघ के संयुक्त तत्वावधान में एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय महिला उद्यमियों को पेंशन योजना एनपीएस, आर्थिक सुरक्षा, आत्मनिर्भरता तथा समाज में उनकी सशक्त भूमिका के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को अपने हुनर और उद्यमिता के माध्यम से आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में युवा जदयू जिलाध्यक्ष विशाल कुमार, अमृता झा, बीडीओ सुनील कुमार, बीपीएम मुकेश कुमार, प्रकाश कुमार, अजय कुमार राय, अगम गुप्ता आदि मौजूद थे।रामकरण कुशवाहा, रजनीगंधा कुशवाहा, रिंकू कुशवाहा, अनामिका कुमारी, शैल कुमारी, बॉबी ईश्वर सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन...