गढ़वा, फरवरी 26 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन की राशि पिछले करीब छह माह से नहीं मिलने से लाभुकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पेंशन राशि बंद होने के कारण अनेक वृद्ध महिला-पुरुष भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। उनका कहना है कि उम्र के इस पड़ाव में जब शारीरिक रूप से काम करने की स्थिति नहीं है। ऐसे में सरकार की यह योजना ही उनका सहारा थी। पेंशनधारी छोटू राम, रामस्वरूप, महेंद्र प्रजापति, बैजनाथ प्रजापति, जगदीश प्रजापति, रामप्रसाद प्रजापति, कबूतरी कुंवर, मरची देवी, कुंती कुंवर, दुखनी देवी, जमीला देवी, सुगिया देवी, भगमती देवी, जीरा देवी सहित कई वृद्ध महिला पुरुष लाभुकों ने बताया कि पिछले पांच से छह माह का बकाया पेंशन की राशि उनके खाते में नहीं आई है। कई बार बैंक और प्रखंड कार्यालय के चक्कर लगाने के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.