सहारनपुर, दिसम्बर 17 -- पेंशन दिवस के अवसर पर पेंशनर्स की एक सभा कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार प्रांगण में आयोजित की गई। सभा में आठवें वेतन आयोग के विचारार्थ विषयों में संशोधन किए जाने तथा कार्मिकों के वेतन पुनरीक्षण के साथ-साथ पेंशन का भी पूर्व प्रचलित व्यवस्था के अनुरूप पुनरीक्षण कराए जाने की मांग उठाई गई। बैठक के उपरांत संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति की जनपद शाखा द्वारा प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि आठवें वेतन आयोग के गठन के लिए जारी किए गए विचारार्थ विषयों में पेंशनर्स के हितों की अनदेखी की गई है। पेंशन को गैर-वित्त पोषित लागत के रूप में आकलित किए जाने की व्यवस्था को हटाते हुए, सप्तम केंद्रीय वेतन आयोग की भांति वेतन पुनरीक्षण के साथ पेंशन का भी पुनरीक्षण किया जाना चाहि...