भागलपुर, सितम्बर 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू में पेंशन जारी करने के एवज में सेवानिवृत कर्मी ने तीन लाख रुपये वर्तमान एसओ को देने की बात अपने जवाब में कबूल कर ली है। उन्होंने फोन के माध्यम से जांच कमेटी को और लिखित रूप में भी जरूरी जानकारी उपलब्ध करा दी है। उन्होंने नकद लेनदेन की बात कही है। रुपये देने के कुछ दिन बाद पेंशन जारी होने की बात कबूली है। इससे हड़कंप की स्थिति है। इस मामले में विवि के एक अधिकारी, वर्तमान एसओ और दो सेवानिवृत कर्मियों से जवाब मांगा गया था।दरअसल, सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें दो सेवानिवृत कर्मी आपस में बात कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- टीमएबीयू कर्मियो को अंडरटेकिंग लेकर होगा पूर्ण भुगतान, हड़ताल स्थगित इसमें एक कर्मी ने विवि के वर्तमान में एक एसओ को तीन लाख रुपये देने की बात कही थी।...