हजारीबाग, अगस्त 12 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि सेवानिवृत्त चौकीदार पेंशन चालू कराने को लेकर पिछले एक साल से अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे है बावजूद पेंशन अभी तक चालू नहीं हुआ । पेंशन चालू नहीं होने के कारण उनके परिवार के बीच भुखमरी की स्थिति बन गई है । मंगलवार को कटकमसांडी अंचल कार्यालय में आपबीती बताते हुए सेवानिवृत्त चौकीदार रघुनाथ तुरी ने बताया कि पैसे के अभाव में पत्नी सोमरी देवी का इलाज नहीं नहीं करा पाया जिसके वजह से 7 फरवरी 2026 को निधन हो गया। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई 2025 को सेवानिवृत्त होने के बाद पेंशन चालू कराने के लिए 45 किलोमीटर दूर कटकमदाग प्रखंड के सुलताना केसवरिया गांव से कटकमसांडी पहुंचते हैं । इस दौरान आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित होना पड़ता है । साथ ही कार्यालय के प्रधान सहायक से लेकर कर्मचारी अधिकारी तक रिश्वत की ...