प्रयागराज, सितम्बर 30 -- ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवेमेन्स फेडरेशन की मंडलीय एवं जोनल बैठक बुधवार को भावापुर में मंडल अध्यक्ष राज कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। पेंशन को आयकर से मुक्त करने, पुरानी पेंशन बहाल करने और आठवें वेतन आयोग में जनवरी 2026 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों को शामिल करने की मांग उठाई गई। संगठन के जोनल महामंत्री आरएन सिंह ने कहा कि आठवें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस में जनवरी 2026 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों और अधिकारियों के मामलों पर विचार करने का मुद्दा शामिल किया जाए। इस दौरान मंडल मंत्री मदन लाल,जोनल संरक्षक एके भारद्वाज, महामंत्री शेषमणि त्रिपाठी, बृजेश कुमार, पीके सिक्वल, जेडए खान, मदन मोहन, वीसी शुक्ल, दूधनाथ, आरएल गौतम, अर्जुन, मेहीलाल, एसके सिंह और मंजूरानी पांडेय समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।...