अररिया, मार्च 26 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि सामाजिक सुरक्षा कोषांग की ओर से संचालित वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग सहित विभिन्न प्रकार के पेंशनधारियों के लिए ई केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया है। कार्यपालक सहायक अंगद ने बताया कि सरकार ने पेंशन योजनाओं में पारदिर्शता बनाए रखने के लिए ई केवाईसी जरुरी है। जिन लाभार्थियों का ई केवाईसी नहीं होगा, उनके खाते में पेंशन की राशि नहीं जाएगी। इसके लिए जरुरी है कि लाभार्थी 31 मार्च तक अपना ई केवाईसी कराना सुनिश्चित करें। लाभार्थी ई केवाईसी अपने निकटत्तम सीएससी केन्द्रों या प्रखंड कार्यालय में जाकर नि:शुल्क सत्यापन करा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...