मेरठ, मार्च 28 -- फोटो मेरठ, प्रमुख संवाददातापेंशन की अंतहीन प्रतीक्षा कर रहे बिजनौर के 77 वर्षीय बुजुर्ग गोविंद राम शनिवार को क्षेत्रीय कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय पहुंचे। वह पूर्व में दी चेतावना की मुताबिक भूख हड़ताल पर बैठ गए। कार्यालय में अवकाश की जानकारी के बाद उन्होंने भूख हड़ताल स्थगित की। ईपीएफओ एवं डीएम को पत्र लिखा और कहा कि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह 21 अप्रैल को ईपीएफओ कार्यालय में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर देंगे।शुगर मिल के सामने नगीना रोड बिजनौर में शिव भवन गांधी मार्केट निवासी गोविंद राम शनिवार को ईपीएफओ दफ्तर पहुंचे। वह भूख हड़ताल पर बैठ गए। इसी दौरान कर्मचारियों ने सुरक्षा कर्मियों ने बात की और अवकाश होने की जानकारी देते हुए सोमवार को कार्यालय खुलने की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने अपना अनशन स्थगित किया...