हरदोई, मई 17 -- मल्लावां, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम खेमीपुर में पेंशन के पैसे और घरेलू विवाद को लेकर एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर न्यायालय के आदेश से पुलिस ने देवरानी, सास-ससुर समेत छह नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम खेमीपुर निवासी बबली देवी ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पति तीन भाई हैं। ससुर सुबेदार गन्ना विभाग से सेवानिवृत्त हैं और पैरालिसिस के कारण बिस्तर पर हैं। उनकी देखभाल और दवा आदि का खर्च बबली देवी और उनकी जेठानी नन्ही देवी उठाती हैं।आरोप यह भी पढ़ें- घर में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ में छह लोगों पर मुकदमा है कि देवरानी प्रेमलता का कहना था कि ससुर की पेंशन का पूरा पैसा बबली देवी और उनकी जेठानी खर्च कर...