देहरादून, अप्रैल 8 -- क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने ओएनजीसी से रिटायर इंजीनियर को बंधक बनाने, पीटने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में उनकी पत्नी और दो बेटियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इससे पहले घर में बंधक बनाए बुजुर्ग को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग रेस्क्यू किया था। एसओ क्लेमनटाउन मोहन सिंह ने बताया कि टर्नर रोड, लेन-सी निवासी 69 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक एमए कुद्दूसी ने पुलिस को तहरीर दी है। उनका आरोप है कि उनकी पत्नी और बेटियां पिछले काफी समय से उन्हें प्रताड़ित कर रही हैं। 31 मार्च को उनकी पत्नी शमा कुद्दूसी और दो बेटियों ने उनसे पैसों की मांग की। पेंशन न आने के कारण उन्होंने पैसे देने में असमर्थता जताई। इससे गुस्सायी तीनों महिलाओं ने उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी और उन्हें बाथरूम में बंद कर दिया। तबीयत बिगड़ने पर जब ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.