छपरा, जून 10 -- दवा से लेकर गृहस्थी तक का सहारा बनी सामाजिक सुरक्षा पेंशन पेंशन से मजबूत हो रहा सामाजिक सुरक्षा का दायरा फोटो 11 बुधवार को आयोजित लाइव कार्यक्रम में शामिल जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग राहुल कुमार व महिला लाभार्थी छपरा, नगर प्रतिनिधि। जीवन की ढलती उम्र में जब कमाने की क्षमता साथ छोड़ देती है, तब हर महीने मिलने वाली पेंशन की राशि कई जरूरतमंद परिवारों के लिए किसी संबल से कम नहीं होती। बुधवार को सारण जिले के हजारों वृद्धजनों, विधवाओं और दिव्यांगजनों के बैंक खातों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि पहुंची तो उनके चेहरों पर राहत और संतोष की मुस्कान दिखाई दी। सारण में पेंशन की राशि सिर्फ खातों में नहीं पहुंची, बल्कि इसके साथ हजारों जरूरतमंद परिवारों के जीवन में भरोसे और सुरक्षा का एक नया एहसा...