फरीदाबाद, जून 21 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। साइबर ठग ने पेंशन कार्ड बनाने का झांसा देकर एक बुजुर्ग के बैंक खाते से चार लाख 85 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपी ने बुजुर्ग को फर्जी लिंक भेजकर बैंक खाते से यह रकम निकाली थी। साइबर अपराध सेंट्रल थाना पुलिस ने शनिवार को पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-86 स्थित ओमैक्स हाइट्स निवासी बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि 18 जून को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने स्वयं को स्टेट बैंक का अधिकारी बताकर कहा कि उनका पेंशन कार्ड जारी किया जा रहा है। इसके बाद उसने व्हाट्सऐप कॉल के जरिए संपर्क कर ई-मेल पर एक लिंक भेजा और जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए फॉर्म भरने को कहा।पीड़ित ने विश्वास कर लिंक पर जाकर फॉर्म भर दिया। इसके कुछ ही समय बाद उनके स्टेट बैं...