मुंगेर, अप्रैल 13 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा जारी एक ताजा कार्यालय आदेश ने विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 11 अप्रैल को जारी आदेश में ऐसे शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों से सात दिनों के भीतर अपनी पूर्व सेवा से संबंधित विवरणी जमा करने को कहा गया है, जो पहले की नौकरी से पेंशन लेने के साथ-साथ विश्वविद्यालय से पूर्ण वेतन भी प्राप्त कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के अनुसार विभिन्न माध्यमों से यह सूचना मिली है कि, वर्ष 2017 से अबतक नियुक्त कुछ शिक्षक व कर्मी, पूर्व सेवा से सेवानिवृत्ति या पदत्याग के बाद पेंशन ले रहे हैं और साथ ही मुंविवि से वेतन भी प्राप्त कर रहे हैं, जो नियमों के विरुद्ध है। आदेश में ऐसे सभी संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी पूर्व सेवा की पूरी जानकार...