महाराजगंज, मई 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने निचलौल तहसील पर प्रदर्शन किया। तीन सूत्रीय मांग पत्र एडीएम को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि समाज कल्याण विभाग में हजारों की सख्या में वृद्धा पेंशन का आवेदन कई वर्षो से लंबित है। इसका सत्यापन कराकर लाभार्थियों के खाते में पेंशन की रकम भेजने निर्देश दिया जाय। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का आवेदन पत्र सैकड़ों की संख्या में समाज कल्याण विभाग में कई वर्षों से लंबित है, जिसकी जाँच कराकर निराश्रित महिलाओं के खाते में अनुदान की रकम खाते में भेजने का निर्देश दिया जाय।जिला प्रोबेशन कार्यालय में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत निराश्रित बच्चों को मिलने वाले सरकारी अनुदान के लिए दिया गया आवेदन पत्र सैकड़ों की संख्या में कई ...