उन्नाव, दिसम्बर 31 -- उन्नाव। शारदा सिंचाई खंड में चालक पद पर तैनात राम स्वरुप वर्मा को हाथो हाथ पेंशन आदेश का तोहफा देकर सेवानिवृत्त की विदाई दी गई। अधिशाषी अभियंता गगन कुमार शुक्ला, सहायक अभियंता तेज प्रताप सिंह, अनुराग मिश्रा ने अंग वस्त्र ओढ़ाकर उनको विदाई दी। इस दौरान उन्हें सेवानिवृत्त से तुरंत पेंशन का लाभ भी दिया गया। रिटायरमेंट अवसर पर राष्ट्रीय बौद्धिक लोधी संगठन के जिलाध्यक्ष व सेवानिवृत्त चालक पुत्र ब्रजेश वर्मा, गजेन्द्र सिंह, संजय कुमार कनौजिया आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...