झांसी, दिसम्बर 15 -- झांसी मंडल में सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित सभाकक्ष में वर्ष 2025 की द्वितीय पेंशन अदालत का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार की अध्यक्षता में किया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी रेल परिवार के सदस्य हैं, हमारा दायित्व है कि सेवानिवृत्ति उपरान्त पेंशन सम्बन्धी परिवादों का त्वरित निस्तारण कराया जाए। उन्होंने अपने सम्बोधन में सभी पेंशनभोगियों को यह आश्वासन दिया कि उनके कार्यालय के द्वार सभी पेंशनरों के लिए सदैव खुले रहेंगे। इससे पूर्व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने सभी सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों का स्वागत किया तथा आयोजित पेंशन अदालत की पृष्ठभूमि से सभी का साक्षात्कार कराते हुए अवगत कराया। कार्मिक विभाग को सेवान...