प्रयागराज, सितम्बर 27 -- आठवें वेतन आयोग में पेंशनरों की मांगें शामिल कराने और लंबित समस्याओं के समाधान के लिए एजी यूपी पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन समेत विभिन्न संगठनों के पेंशनर 29 सितंबर को देशव्यापी आंदोलन करेंगे। पदाधिकारियों ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि धरना-प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों को ज्ञापन भेजे जाएंगे। पत्थर गिरजाघर के पास प्रस्तावित धरने को लेकर रविवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ पेंशनर्स एसोसिएश के सदस्यों ने कहा कि आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस में पेंशन संशोधन और लागू होने की तिथि स्पष्ट नहीं है। अंतरिम राहत, 50 प्रतिशत महंगाई राहत को पेंशन में मर्ज करने और सेवानिवृत्ति तिथि के आधार पर भेदभाव खत्म करने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- 29 सितंबर को पेंशनर देश...