प्रयागराज, मार्च 18 -- वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान की बैठक बुधवार को पेंशनर कक्ष में हुई। इस दौरान आठवें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस को लेकर पेंशनरों ने चिंता जताई। वित्त विधेयक के माध्यम से 25 मार्च 2025 को दिए गए संशोधन के विरोध में पेंशनर 25 मार्च को काला दिवस मनाकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेंगे। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के अध्यक्ष हिन्दराज सिंह ने कहा कि जनपद के पेंशनरों को जगाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। साथ ही पेंशनरों की समस्याओं का निराकरण कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर अशोक कुमार कनौजिया, मोतीलाल गुप्ता, रमाकांत मिश्रा, हरिश्याम सिंह, चंदेल, मधुसूदन पाण्डेय, सीएल साहंनी, अंचलगिरि, चन्द्रप्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...