श्रावस्ती, दिसम्बर 17 -- श्रावस्ती, संवाददाता। पेंशनरों की समस्याओं को सुनने एवं निराकरण किये जाने के लिए जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर अधिकारियों ने पेंशनरों को फूलमाला व शाल पहनाकर सम्मानित किया। पेंशनर दिवस के अवसर पर पेंशनरों ने अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को जानकारी दी। इस पर जिलाधिकारी ने वरिष्ठ कोषाधिकारी को निर्देश दिया कि पेंशनरों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि पेंशनर हमारे बीच का अभिन्न अंग है। इसलिए इनकी हर सम्भव मदद की जाए। सेवानिवृत्ति पेंशन भोगी अधिकारियों व कर्मचारियों की समस्याओं का समय सीमा के अन्दर त्वरित निराकरण किया जाय। जिलाधिकारी ने आहरण-वितरण अधिकारियों को निर्देश दिया कि पेंशनरों को किसी भी प्रकार की कोई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.