सोनभद्र, अगस्त 13 -- सोनभद्र, संवाददाता। पेंशन और बैंक संबंधी जानकारी अपडेट कराने के नाम पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को निशाना बनाकर साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का जिले की साइबर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने जिले के पेंशनर से 31 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में गिरोह के दो सदस्यों को बुधवार को कोलकाता, पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 10 मोबाइल फोन, एक वाई-फाई यंत्र, चार सिम कार्ड और 53 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। साइबर अपराध थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया शिवकुमार निवासी सेक्टर दस ओबरा को 17 जून 2025 को आरोपियों ने फोन कर खुद को पेंशन विभाग का अधिकारी बताते हुए पीपीओ नंबर में सुधार और मोबाइल नंबर बंद होने का भय दिखाया। बैंक संबंधी प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर उससे व्यक्त...