हाजीपुर, दिसम्बर 21 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र पेंशनर समाज जिला शाखा हाजीपुर के कार्यकारिणी के सदस्यों की शनिवार को एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेंशनर समाज के नए कार्यकारिणी की चुनाव हेतु गठित पांच सदस्यीय कमिटी का गठन ने सर्वसम्मत निर्णय लिया कि पेंशनर समाज के द्वारा निर्धारित नियमावली के अनुसार ही चुनाव कार्य का सम्पन्न किया जायेगा। राज्य के नियमावली के अनुसार चुनाव में भाग लेने हेतु इच्छुक उम्मीदवार अपना नामांकन विहित प्रपत्र में 25 दिसंबर तक निश्चित रूप से इस कमिटि के सदस्य, सचिव, उपसचिव, कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री के पास जमा करा देगे और उनसे प्राप्ति रसीद प्राप्त कर लेंगे। नामांकन का जांच पांच सदस्यीय कमिटि दिनांक 27 दिसंबर को करेगी। अनुमोदन के पश्चात 28 दिसंबर को 21 कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव होगा। कार्यकारिणी के चुनाव पश्...