मोतिहारी, जनवरी 6 -- मोतिहारी। पेंशनर समाज भवन में सोमवार को पेंशनर समाज के सदस्यों की बैठक की गई। इसमें प्राथमिक शिक्षक संघ के बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ब्रजनंदन शर्मा के निधन पर शोकसभा आयोजित की गयी। शोकसभा में उनकी जीवनी व शिक्षक समाज के प्रति जीवनपर्यंत उपलब्धियों पर चर्चा की गयी। इस दौरान उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। शोकसभा में पेंशनर समाज के सभी सदस्य व शिक्षक शामिल हुए। मौके पर पेंशनर समाज के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, सचिव देवेंद्र कुमार सिंह, संरक्षक व्यास प्रसाद सिंह, सदस्यों में सुभाष चंद्र दूबे, बिक्रमा बैठा, प्रमोद कुमार तिवारी, रवींद्र नाथ तिवारी, रमेश कुमार श्रीवास्तव, मोहन सिंह, विपिन प्रसाद सिंह, नागेश्वर सिंह, सुनील प्रसाद, रमाकांत सिंह, कृष्णनंदन सिंह आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.