सिमडेगा, मार्च 18 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पेंशनर समाज जिला इकाई के 22 महिला सहित 40 सदस्य टीम पांच दिवसीय धार्मिक सह ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा कर बुधवार को सिमडेगा लौटे। बीते शनिवार को विधायक भूषण वाड़ा ने हरी झंडी दिखाकर शुभ कामना देकर पूरी के लिए प्रस्थान किया था। पेंशनर समाज के मीडिया प्रभारी सुरेश चौधरी ने बताया कि सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की भावना रखने वाले विधायक भूषण वाड़ा के बुजुर्ग के प्रति उत्तम सोच का परिणाम है कि अपने खर्चे पर तीर्थ यात्रा पर भेजने से पेंशनरों को पुण्य कार्य करने का अवसर मिला। सभी पेंशनर समाज के सदस्यों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है। यात्रा के दौरान समाज के सदस्यों ने पुरी जगन्नाथ मंदिर, चिल्का झील, समुंद्र स्नान, कोनार्क मंदिर, लिंग राज मंदिर, खण्ड गिरि विंदू, सरोवर शांति स्तूप, नंदन कानन चिड़िय...