दुमका, मई 6 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी के यात्री शेड में झारखंड पेंशनर समाज के प्रखंड इकाई की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष सोनालाल हेम्ब्रम की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पेंशनर समाज के विभिन्न समस्याओं और सांगठनिक मजबूती को लेकर चर्चा की गई। बैठक में अधिक से अधिक सदस्य बनाने को लेकर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। संगठन का विस्तार करना, विशेष रूप से पंचायत और प्रखंड स्तर तक, ताकि अधिक से अधिक पेंशनर इससे जुड़ सकें।बताया कि राज्य सरकार ने दो माह जनवरी से दो प्रतिशत महंगाई राहत में बढ़ोतरी किया है। जून के महीना में पेशनर समाज की मजबूती के लिए चुनाव होगा। यह भी पढ़ें- झामुमो पेटरवार दस पंचायत बूथ स्तर कमेटी पर चर्चा सभी पेंशनरों से संगठन मजबूती के लिए चुनाव में भाग लेने की अपील किया। इस मौके पर पेंशनर मिलन पत्रलेख, दशरथ मंडल, उर्मिला देवी, अरू...