सिमडेगा, जून 9 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड पेंशनर समाज की बैठक मंगलवार को बेरोनिका कुल्लु की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सिमडेगा पेंशनर समाज के कई सदस्यों ने भाग लिया और पेंशनरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान सदस्यों को 8वें वेतनमान के संभावित पुनरीक्षण एवं उससे संबंधित नवीन जानकारियां दी गईं। वक्ताओं ने बताया कि वर्ष 1982 में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए एक महत्वपूर्ण फैसले में पेंशन और ग्रेच्युटी को पेंशनरों का संवैधानिक अधिकार माना गया था। इस निर्णय ने सेवानिवृत्त कर्मियों के अधिकारों को मजबूत आधार प्रदान किया है। बैठक में छह जुलाई को सिमडेगा में आयोजित होने वाले पेंशनर समाज के वार्षिक स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- 8वें वेतन आयोग में बड़ा बदलाव संभव! न्यूनतम वेतन और पे...