दुमका, जून 10 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी बाजार स्थित यात्री शेड में मंगलवार को पेंशनर समाज की एक प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित हुई। प्रखंड अध्यक्ष सोनालाल हेम्ब्रम की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सांगठनिक मजबूती और नए सदस्यों को जोड़ने के उद्देश्य से सदस्यता अभियान चलाने पर चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने संगठन के विस्तार के लिए गांव-गांव तक पहुंचकर अधिक से अधिक पेंशनरों को समाज से जोड़ने का निर्णय लिया। बैठक के दौरान एसबीआई में पेंशनरों को हो रही विभिन्न समस्याओं पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने बताया कि बैंक में पेंशन संबंधी कार्यों के निष्पादन में कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे वरिष्ठ नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ती है। यह भी पढ़ें- पारिवारिक पेंशन भुगतान में देरी पर पेंशनरों का आक्रोश इस स...